हॉकी मध्य प्रदेश ने प्रतिष्ठित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में फाइनल में हॉकी चंडीगढ़ को हराकर 13 वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 जीती।
फाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी चंडीगढ़ को 4-2 से हराया।
इस बीच, हॉकी हरियाणा ने ओडिशा हॉकी एसोसिएशन को हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।
हॉकी मध्य प्रदेश के लिए श्रेयस धुपे (17वें और 46वें मिनट), मोहम्मद कोनैन दाद (25वें मिनट) और अली अहमद (52वें मिनट) ने गोल किए। वही हॉकी चंडीगढ़ के लिए सुमित (9वें मिनट) और सुरिंदर सिंह (31वें मिनट) ने गोल किए।