Category : Important DaysPublished on: December 20 2023
Share on facebook
देश में प्रतिवर्ष 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
वर्ष 2023 के इस सप्ताह का उद्घाटन केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया।
वर्ष 2023 में सुशासन सप्ताह का तीसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है।
इस सप्ताह को पहली बार वर्ष 2021 में आयोजित किया गया था।
सुशासन सप्ताह प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है।
सुशासन सप्ताह के आयोजनों से बहुत सकारात्मक परिणाम मिलते हैं और प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा देने के सरकार के दृढ़ उद्देश्य में प्रतिबद्धता और एकजुटता की एक बड़ी भावना पैदा होती है।
सुशासन सप्ताह का आयोजन देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में आयोजित किया जाता है।