Category : Business and economicsPublished on: October 16 2023
Share on facebook
हाल ही में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण रिपोर्ट 2022-23 जारी की गई।
इस रिपोर्ट के अनुसार देश में महिला श्रम बल भागीदारी दर बढ़कर 37% हो गई है।
यह दर वर्ष 2021 - 22 में 32.6% थी।
इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में महिला श्रम बल भागीदारी दर में 4.2% की वृद्धि हुई है।
महिला श्रम बल भागीदारी दर में यह महत्वपूर्ण उछाल महिलाओं के दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक विकास के उद्देश्य से नीतिगत पहलों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के सरकार के निर्णायक कार्यक्रम का परिणाम है।
सरकार की पहल महिलाओं के जीवनचक्र तक फैली हुई है, जिसमें लड़कियों की शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता सुविधा और कार्यस्थल में सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर पहल शामिल हैं।