डीआरडीओ ने एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट 'अभ्यास' का सफल उड़ान परीक्षण किया

डीआरडीओ ने एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट 'अभ्यास' का सफल उड़ान परीक्षण किया

Daily Current Affairs   /   डीआरडीओ ने एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट 'अभ्यास' का सफल उड़ान परीक्षण किया

Change Language English Hindi

Category : Defense Published on: February 07 2024

Share on facebook
  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा 30 जनवरी से 02 फरवरी, 2024 के दौरान ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (हीट) – ‘अभ्यास’ के चार उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए गए। 
  • संशोधित सशक्त विन्यास में चार अलग-अलग मिशन उद्देश्यों के साथ उड़ान परीक्षण परिचालित किए गए।
  • इसके लिए एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी, हैदराबाद द्वारा डिज़ाइन किए गए एकल बूस्टर का उपयोग किया गया, ताकि निम्न लॉन्च त्वरण प्रदान किया जा सके।
  • डीआरडीओ के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (एडीई) द्वारा डिजाइन किया गया ‘अभ्यास’, हथियार प्रणालियों के अभ्यास के लिए एक यथार्थवादी खतरे का परिदृश्य प्रदान करता है। इसे एडीई द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित ऑटो पायलट की मदद से स्वायत्त उड़ान के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें हथियार अभ्यास के लिए आवश्यक रडार क्रॉस सेक्शन, विज़ुअल और इन्फ्रारेड को बढ़ाने की प्रणाली है।
  • इसमें एक लैपटॉप-आधारित ग्राउंड कंट्रोल सिस्टम है, जिसके साथ विमान को एकीकृत किया जा सकता है और उड़ान पूर्व जांच, उड़ान के दौरान डेटा रिकॉर्डिंग, उड़ान के बाद रीप्ले और उड़ान-पश्चात विश्लेषण आदि किये जा सकते हैं। ‘अभ्यास’ के लिए न्यूनतम लॉजिस्टिक्स की आवश्यकता होती है और यह आयातित समकक्षों की तुलना में लागत प्रभावी भी है।
Recent Post's
  • हिंगणघाट में 12वीं सदी की मंदिर शैली की स्तंभ खंडों की खोज, हेमादपंती वास्तुकला को दर्शाती है और क्षेत्र की मध्यकालीन सांस्कृतिक महत्व को उजागर करती है।

    Read More....
  • वाराणसी ने नमो वन शहरी वन परियोजना के तहत मियावाकी पद्धति से एक घंटे में 2.5 लाख से अधिक पौधे लगाकर गिनीज़ रिकॉर्ड बनाया।

    Read More....
  • भारत ने माइक्रॉन के सानंद ATMP संयंत्र के DRAM और NAND उत्पादन के साथ उन्नत मेमोरी निर्माण में कदम रखा, $2.7 बिलियन निवेश के साथ।

    Read More....
  • संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर समन्वित हमले किए, शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाया और पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा।

    Read More....
  • सुलावेसी गुफा में 67,800 साल पुरानी ज्ञात सबसे पुरानी हैंड स्टेंसिल खोजी गई, जो प्रारंभिक मानव प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति को दर्शाती है।

    Read More....
  • त्रिपुरा ने पहला स्टेट इनोवेशन मिशन T-NEST हब के साथ लॉन्च किया, स्टार्टअप्स, एआई नीति और समावेशी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए।

    Read More....
  • मंगलुरु हवाई अड्डे ने लगातार दूसरे वर्ष ASQ ‘Best Airport at Arrivals’ पुरस्कार जीता।

    Read More....
  • INSV कौंडिन्य ने ओमान की पहली यात्रा पूरी कर मुंबई में वापसी की, भारत की समुद्री विरासत को उजागर किया।

    Read More....
  • असम ने मिशन बसुंधरा 3.0 के तहत एक लाख से अधिक परिवारों को भूमि पट्टा वितरित किया, कानूनी स्वामित्व और शासन को सशक्त बनाने के लिए।

    Read More....
  • यूएई ने दुनिया की पहली Sovereign Financial Cloud SFCSI लॉन्च की, वित्तीय संस्थानों के लिए एआई-सक्षम सुरक्षित डिजिटल ढांचा प्रदान करने के लिए।

    Read More....