केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शास्त्रीय भारतीय भाषाओं की 55 साहित्यिक कृतियों का विमोचन किया।
इनमें केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान (CIIL) के तहत शास्त्रीय भाषाओं के उत्कृष्टता केंद्रों द्वारा विकसित 41 पुस्तकें, तथा केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान (CICT) द्वारा प्रकाशित 13 पुस्तकें और तिरुक्कुरल की सांकेतिक भाषा श्रृंखला शामिल हैं।
ये कृतियां कन्नड़, तेलुगु, मलयालम, ओड़िया और तमिल भाषाओं में महत्वपूर्ण शैक्षणिक योगदान को प्रस्तुत करती हैं, साथ ही भारतीय सांकेतिक भाषा में तिरुक्कुरल की व्याख्या भी शामिल है।