डाक विभाग ने 13 जनवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जब उसने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के माध्यम से लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता (LSP) के रूप में अपना पहला ऑनलाइन ऑर्डर सफलतापूर्वक बुक किया। इस खेप की डिलीवरी 15 जनवरी 2026 को पूरी की गई।
उद्यमवेल (UdyamWell) द्वारा दिया गया यह पहला ONDC ऑर्डर, डिजिटल रूप से सक्षम और परस्पर-संचालित लॉजिस्टिक्स सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में डाक विभाग के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण कदम है। ONDC से जुड़ा यह प्लेटफॉर्म कारीगरों, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को समग्र सेवाएँ प्रदान कर भारतप्रेन्योर्स को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करता है।