चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने 22 जनवरी 2026 को ‘मिलिट्री क्वांटम मिशन पॉलिसी फ्रेमवर्क’ जारी किया। यह नीति सशस्त्र बलों में क्वांटम तकनीकों को लागू करने के लिए एक विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करती है।
इसमें चार प्रमुख क्षेत्रों—क्वांटम संचार, क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम सेंसिंग एवं मेट्रोलॉजी तथा क्वांटम सामग्री और उपकरण—पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिससे तीनों सेनाओं की क्षमताओं को मजबूत कर भविष्य की युद्ध आवश्यकताओं के लिए तैयार किया जा सके।