Daily Current Affairs / बिहार को मिले दो नए रामसर स्थल
Category : State Published on: September 30 2025
हाल ही में बिहार को प्राकृतिक धरोहर के रूप में दो नए रामसर स्थल प्राप्त हुए हैं — बक्सर जिले का गोकुल जलाशय (448 हेक्टेयर) और पश्चिम चंपारण जिले की उदयपुर झील (319 हेक्टेयर)। इनके जुड़ने से राज्य में रामसर स्थलों की कुल संख्या पाँच हो गई है। गोकुल जलाशय गंगा की बाढ़ से बनी आर्द्रभूमि है, जो मत्स्य पालन, सिंचाई और कृषि में स्थानीय लोगों की सहायक है तथा यहाँ 50 से अधिक पक्षी प्रजातियाँ पाई जाती हैं। वहीं, उदयपुर झील एक प्राकृतिक ऑक्सबो लेक है, जो उदयपुर वन्यजीव अभयारण्य से घिरी हुई है और यहाँ 280 से अधिक वनस्पतियाँ व 35 प्रवासी पक्षियों की प्रजातियाँ दर्ज की गई हैं। इन स्थलों को रामसर सूची में शामिल करने का मुख्य उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण, जल संसाधनों का सतत उपयोग, बाढ़ नियंत्रण और स्थानीय समुदायों को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही यह कदम बिहार के इको-टूरिज्म और पर्यावरण संरक्षण दोनों को नई गति देगा।
तेलंगाना सरकार ने 2 जून, 2026 से 1.15 करोड़ परिवारों को ₹5 लाख का बीमा कवर प्रदान करने के लिए इन्दिराम्मा परिवार जीवन बीमा योजना शुरू की है।
Read More....नई दिल्ली में आयोजित प्रकृति 2026 सम्मेलन में कार्बन व्यापार और जलवायु कार्रवाई को सरल बनाने के लिए 'इंडियन कार्बन मार्केट पोर्टल' लॉन्च किया गया।
Read More....गोवा के मुलगाओ में पारंपरिक केलबाई 'पेठ' उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें देवी की मायेम गांव तक की पवित्र अनुष्ठानिक यात्रा शामिल है।
Read More....वैज्ञानिकों ने मरुस्थलीय काई सिंट्रिचिया कैनिनर्विस की अत्यधिक सहनशीलता के कारण इसे मंगल ग्रह पर जीवन बसाने के लिए एक संभावित अग्रणी प्रजाति के रूप में पहचाना है।
Read More....22 मार्च को विश्व जल दिवस 2026 "जल और लिंग" (Water and Gender) विषय के साथ मनाया गया, जिसका उद्देश्य समान पहुंच और प्रबंधन को बढ़ावा देना है।
Read More....भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली में कीवी की एक नई जंगली प्रजाति एक्टिनिडिया इंडिका की खोज की है।
Read More....भारत सरकार ने 1 अप्रैल से प्रभावी होने वाले नए आयकर अधिनियम, 2025 के बारे में नागरिकों को जागरूक करने के लिए प्रारंभ 2026 अभियान शुरू किया है।
Read More....बढ़ती हिंसा के कारण ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 में पाकिस्तान पहले स्थान पर रहा, जबकि भारत 13वें स्थान पर है।
Read More....मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु की पारिस्थितिकी को बहाल करने के लिए आक्रामक पौधा प्रजाति प्रोसोपिस जुलीफ्लोरा को व्यवस्थित रूप से हटाने के निर्देश जारी किए हैं।
Read More....राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC) को औद्योगिक अनुपालन की निगरानी के लिए 'पर्यावरण ऑडिट नामित एजेंसी' के रूप में नियुक्त किया गया है।
Read More....