स्वतंत्रता दिवस, 2022 के अवसर पर कुल एक हजार 82 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 347 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 87 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 648 कर्मियों को मेधावी के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
सीआरपीएफ के 109 जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 108 जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
सात कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति सुधार सेवा पदक और 38 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए सुधार सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।