One Liner Current Affairs

On a daily basis, we provide you with one-liner Current Affairs for your preparation of all competitive tests such as UPSC, SSC, IAS, Railway-RRB, UPPSC, and Other State Government and Central Jobs/Exams.

One Liner Current Affairs (30 September 2021)

जापानी नेता तारो कोनो को हराने वाले और सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) का नेतृत्व करने वाले फुमियो किशिदा अब जापान के प्रधानमंत्री के रूप में योशीहिदे सुगा की जगह लेंगे।

Category : International
Published on: September 30 2021

उत्तर कोरिया ने ध्वनि की गति या मैक 5 की गति से कम से कम पांच गुना तेज गति से यात्रा और ट्रैक न होने वाला "ह्वासोंग-8" हाइपरसोनिक हथियार लांच किया।

Category : International
Published on: September 30 2021

बॉलीवुड संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी द्वारा रचित T20 विश्व कप 2021 का आधिकारिक गान लांच किया गया।

Category : Sports
Published on: September 30 2021

केविनकेयर प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सीके रंगनाथन एक वर्ष की अवधि के लिए भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) के अध्यक्ष के रूप में हर्ष पति सिंघानिया की जगह लेंगे।

Category : Appointment/Resignation
Published on: September 30 2021

'पीली क्रांति' का नेतृत्व करने और भारतीय कृषि क्षेत्र में सफलतापूर्वक एक अमिट छाप छोड़ने वाले श्री दिनेश शाहरा को ग्लोबोइल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया।

Category : Awards
Published on: September 30 2021

विषय "अनुवाद में संयुक्त" के साथ मनाया गया "अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2021"

Category : Important Days
Published on: September 30 2021

विषय "नाविक: नौवहन के भविष्य के मूल में" के साथ 30 सितंबर को मनाया गया "विश्व समुद्री दिवस 2021"

Category : Important Days
Published on: September 30 2021

नौकरशाही का नेतृत्व करने वाली मेघालय की मूल महिला रेबेका वैनेसा सुचियांग बनी राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव।

Category : State
Published on: September 30 2021

बागवानी फसलों के लिए लागु की गई ''भावंतर भरपाई योजना'' में हरियाणा की सरकार ने अब बाजरे को भी शामिल किया।

Category : State
Published on: September 30 2021

असम की चिपचिपा चावल से बनी चावल की शराब "जुडिमा राइस वाइन" को जीआई टैग मिला।

Category : State
Published on: September 30 2021

Sarkari Pariksha Mobile App

31 MAY 2025 CURRENT AFFAIRS | DAILY CURRENT AFFAIRS 2025 | CURRENT AFFAIRS CLASS BY SHUBHAM MAM

Archive (2023)
Archive (2024)
Archive (2025)