Category : Important DaysPublished on: April 09 2026
Share on facebook
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 (7 अप्रैल) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्यकर्मियों को शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ समाज के निर्माण में सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।
वर्ष 2026 की थीम “Together for health. Stand with science” है, जो वैज्ञानिक शोध और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भूमिका को रेखांकित करती है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस डब्ल्यूएचओ की स्थापना (1948) की याद में मनाया जाता है; इसे पहली बार 1950 में मनाया गया था।
पीएम ने स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने, निवारक देखभाल, टीकाकरण, मानसिक स्वास्थ्य और यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज पर बल दिया।
डब्ल्यूएचओ स्वास्थ्य को पूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण के रूप में परिभाषित करता है।