भारतीय सेना ने मिस्र में 9 से 17 अप्रैल 2026 तक होने वाले चौथे संस्करण के द्विपक्षीय अभ्यास साइक्लोन-IV के लिए 25 सदस्यीय स्पेशल फोर्सेस दस्ता भेजा है। यह अभ्यास अंशास में आयोजित किया जाएगा। अभ्यास का मुख्य फोकस इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाना, संयुक्त मिशन प्लानिंग, आतंकवाद विरोधी अभियान और चरम स्थितियों में मरुस्थलीय युद्ध कौशल पर है।
दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित होने वाला यह अभ्यास भारत और मिस्र के बीच बढ़ते सामरिक रक्षा साझेदारी को दर्शाता है तथा क्षेत्रीय सुरक्षा और परिचालन समन्वय को मजबूत करता है।